मणपर म मतर क सरकर आवस क उपदरवय न फक सरकषबल न चलय तलश अभयन
मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है. ताजा घटनाक्रम में मणिपुर की एकमात्र महिला मंत्री नेमचा किपगेन के सरकारी आवास में बुधवार को उपद्रवियों ने आग लगा दी. हालांकि घटना के वक्त आवास के अंदर कोई नहीं था. दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. किपगेन कुकी समुदाय की नेता हैं. आग लगने की जिम्मेदारी अभी किसी समूह ने नहीं ली है. वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
गौरतलब है कि नेमचा किपगेन उन 10 कुकी विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने कुकी के लिए अलग प्रशासन की मांग की है. राज्य में हुए ताजा हिंसा में पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. सेना के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर खमेनलोक इलाके में देर रात गोलीबारी की घटना में लोग मारे गए.
बताते चलें कि सरकार की तरफ से जारी शांति पहल का कुकी और मैती दोनों ही समुदायों ने बहिष्कार किया है.
शुरुआत में कुकी समूहों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को शामिल किए जाने पर नाखुशी जताई थी. कुछ ही समय बाद, प्रमुख मैतेई नागरिक समाज समूहों में से एक ने इसके संयोजक जीतेंद्र निंगोम्बा की सदस्य के रूप में नियुक्ति को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया. मैतेई समूह ने शांति समिति का हिस्सा होने से इनकार कर दिया.
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा - खमेनलोक में गोलीबारी में 9 की मौत : सेना सूत्र
- "सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही": तमिलनाडु के मंत्री को ED द्वारा गिरफ़्तार किये जाने पर भड़के विपक्षी नेता
- बिहार में गुस्साए शख्स ने 3 बेटियों और पत्नी का किया कत्ल, फिर खुद भी लगा ली फांसी
from NDTV India - India https://ift.tt/rl1gZhs
No comments