Breaking News

चडगढ : बरश न खल नगर नगम क दव क पल पन भरन स सकटर 32 क असपतल म लग परशन

देश के कई राज्‍यों में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है. कई जगहों पर यह बारिश लोगों के लिए भी आफत बन चुकी है. हालांकि चंडीगढ़ में कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है. चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की इमरजेंसी की तस्‍वीर सामने आई है, जिसके गेट पर पानी ही पानी है. आलम यह है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के आने-जाने के लिए आपको पानी में से होकर ही गुजरना होगा. ऐसे में इमरजेंसी तक आने वाली एंबुलेंस पानी में आकर रुकती है और मरीजों को या तो स्‍ट्रेचर के जरिए या फिर पानी में से गुजरते हुए पैदल ही इमरजेंसी में जाना पड़ रहा है. 

चंडीगढ़ में जरा सी बारिश अस्‍पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए आफत बन गई है. बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण इमरजेंसी में बारिश का पानी घुस गया. इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 
 
अस्‍पताल के इमरजेंसी गेट के साथ ही पूरे रास्‍ते पर पानी है. इसके चलते यहां अपने बीमार मरीजों को लेकर आने वाले  लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. यहां तक की सुरक्षा गार्ड को भी पानी में खड़ा होना पड़ रहा है.  

अस्‍पताल में पानी भरने और आम लोगों को हो रही परेशानी के बाद अब इस पानी की निकासी की कोशिश शुरू की गई है. अस्‍पताल से पानी को निकाला जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से बारिश से पहले पानी की निकासी करने वाले नालों की सफाई नहीं करवाई गई, जिसके चलते लोगों को यह दिन देखना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें :

* चंडीगढ़ : वाहन सवार युवकों को सड़क पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने भारी जुर्माना ठोका
* Chandigarh Police Bharti 2023: चंडीगढ़ पुलिस में ASI के 44 पद, बैचलर डिग्री वाले करें आवेदन, इस डेट तक भरे जाएंगे फॉर्म
* पाकिस्तान से ड्रोन से आ रहे अवैध हथियारों के एक बडे सौदागर को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार



from NDTV India - India https://ift.tt/yb21Jih

No comments