Breaking News

मबई म इमरत क बलकन क हसस गरन स 2 क मत

मुंबई में रविवार दोपहर नानावती अस्पताल के पास सेंट ब्रेज़ रोड पर एक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इस बारे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी जानकारी मुहैया कराई. पुलिस ने कहा कि विले पार्ले गांव के पांच घायल निवासियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर लिखे जाने तक दो दमकल गाड़ियां, एक रिस्पॉन्स व्हीकल, एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर मौजूद थी. इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि एक अन्य घटना में, चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद दो अन्य लोग फंस गए. बृहन्मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग की मुख्य अधिकारी रश्मी लोखंडे ने कहा, "घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है."

एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर थी और इमारत के अंदर फंसे अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी. एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने कहा, "हम उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके अंदर फंसे होने की आशंका है. हमारी तीन टीमें मौके पर हैं और बचाव अभियान चला रही हैं. ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से ढह गया है और तलाश एवं बचाव अभियान जारी है." 

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बारिश से कंचनगंगा में मलबा भरा, करीब 40 मीटर सड़क बह गई

ये भी पढ़ें : भारत-अमेरिका के बीच मित्रता दुनिया के भले के लिए : PM मोदी ने दिया बाइडेन के Tweet का जवाब



from NDTV India - India https://ift.tt/Y8cbv1o

No comments