उततर सककम म फस हए 2400 स अधक परयटक क बचय गय
उत्तर सिक्किम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लाचेन और लाचुंग इलाकों में फंसे कुल 2,413 पर्यटकों को शनिवार को बचा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पेगोंग-चुंगथांग में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई, जिससे क्षेत्र में वाहनों का आवागमन बाधित हो गया.
चुंगथांग उप-संभाग के अधिकारियों, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स और स्थानीय पंचायत के सदस्यों के संयुक्त बचाव अभियान के तहत, क्षेत्र में फंसे 2,413 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया.
एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार तड़के भूस्खलन हुआ था, जिससे पेगोंग-चुंगथांग इलाके के निवासी और पर्यटक फंस गए थे और उन्हें सहायता की सख्त जरूरत थी. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सभी पर्यटकों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों में सिक्किम की राजधानी गंगटोक ले जाया गया.
यह भी पढ़ें-
* 2024 के चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या? अखिलेश यादव ने बताया
* आज का यूपी नया यूपी है, लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं : NDTV कॉनक्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
* "यूपी में अपराधियों की गाड़ी पलट जाती है" : NDTV कॉन्क्लेव में UP STF चीफ अमिताभ यश ने दिया ये जवाब
from NDTV India - India https://ift.tt/2N5zvau
No comments