Breaking News

डीआरआई ने 10.27 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 10.27 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है. यह सोना दो अलग-अलग स्थानों से जब्त किया गया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

खुफिया जानकारी के आधार पर चेन्नई-विजयवाड़ा राजमार्ग पर नेल्लोर के पास एक कार की तलाशी ली गई. कार में एक गुप्त कैविटी में छुपाया गया 7.798 किलोग्राम तस्करी का सोना पाया गया.

बाद में जांच-पड़ताल के दौरान हैदराबाद में तस्करी किए गए 2.471 किलोग्राम विदेशी सोने के रिसीवर की पहचान हुई. सोना ले जाने वाले दो लोगों और रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



from NDTV India - India https://ift.tt/T8E3gCM

No comments