Breaking News

VIDEO: असम में पानी की पाइपलाइन फटने के बाद बाढ़ जैसा मंजर, महिला की मौत

असम के गुवाहाटी में नगरीय निकाय की वाटर सप्लाई की पाइप लाइन फटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए. गुवाहाटी के खरगुली इलाके में पानी की तेज धार से कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए.

इस घटना के नाटकीय दृश्यों वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें सड़कों पर पानी बहता दिख रहा है. पानी की विशाल और तेज धार में कई वाहन बह गए जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. पानी कई फीट दूर तक फैल गया.

इस घटना से 600 से अधिक लोग प्रभावित हुए और एक महिला की मौत हो गई. महिला पास के ही एक घर में रहती थी. गैमन जेआईसीए द्वारा पाइपलाइन का रखरखाव किया जाता है.

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

गुवाहाटी मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.



from NDTV India - India https://ift.tt/dcJeSFR

No comments