Breaking News

VIDEO: दिल्ली में महिला ने बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर लगा दी आग

नई दिल्ली: दिल्ली में एक महिला ने बाइक के पेट्रोल के पाइप को निकाल कर बाइक में आग लगाती हुई नजर आ रही है. इस घटना में बाइक फूंकने का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना शुक्रवार तड़के दक्षिण पूर्वी दिल्ली की है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही  है.

सीसीटीवी फुटेज में सलवार कुर्ती पहने एक हैंडबैग के साथ महिला एक अंधेरी गली में घूमती दिख रही है. फिर वह एक मोटरबाइक के सामने रुकती है, झुकती है, फ्यूल लाइन काटती है, माचिस जलाती है और वाहन में आग लगा देती है. जैसे ही महिला ने दूसरी बाइक में आग लगाने की कोशिश की, उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, 

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना के पीछे क्या कारण था. वहीं, महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें :

* राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं : मोदी का कटाक्ष
* राजस्‍थान में PM मोदी ने हक्‍की पिक्‍की आदिवासियों की सूडान से वापसी को लेकर कर्नाटक कांग्रेस पर बोला हमला
* राजस्‍थान में 'रावण' को लेकर मचा घमासान, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ दर्ज हुई FIR



from NDTV India - India https://ift.tt/jhcy8vm

No comments