Breaking News

"कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया...": फिल्म 'The Kerala Story' के क्रू मेंबर को मिली धमकी

The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है. मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को अनजान नंबर से मैसेज आया है. मैसेज में उसे घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी दी गई है. साथ में ये कहा गया है कि ये कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया.

पुलिस ने क्रू मेंबर के सदस्य को सुरक्षा प्रदान कर दी है. लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. दरअसल अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है.

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी' के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगा दी है. बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया है कि सरकार ने यह कदम उठाया है कि राज्य में ‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना' को टाला जा सके. अधिकारी ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन करने वाले किसी भी सिनेमाघर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. हाल ही में बनर्जी ने कहा था कि ‘द केरल स्टोरी' में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका इरादा केरल को बदनाम करना है.

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म केरल में महिलाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है. फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी.

देश के कई राज्यों में लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने फिल्म को सही ठहराया है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को अपने राज्य में टैक्स फ्री करने का आदेश दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी रविवार को कहा था कि जो इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वहीं लोग पीएफआई का समर्थन करते हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/nojPFG7

No comments