Karnataka Elections 2023: सोनिया गांधी आज कर्नाटक में चुनावी रैली को करेंगी संबोधित
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. सभी पार्टियों के दिग्गज प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज हुबली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी. कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह उनकी पहली रैली होगी.
हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हैं. विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इस सीट के लिए भाजपा की ओर से महेश तेंगिनकाई मैदान में हैं. पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया, "सोनिया गांधी छह मई को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचेंगी और एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वहां से लौटेंगी. यह उनकी एकमात्र जनसभा है."
ये भी पढ़ें :-
मणिपुर हिंसा : 13,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
WFI प्रमुख के मामले में Delhi Police ने सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए
from NDTV India - India https://ift.tt/lG8B2x4
No comments