विपक्षी एकता के लिए नीतीश की कोशिशें सराहनीय, पर केसीआर और केजरीवाल पर भरोसा नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह विपक्षी दलों को एकजुट करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की बहुत सराहना करती है, लेकिन वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं पर ‘‘अब भी भरोसा नहीं कर पा रही है.'' कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने “पिछले आठ-नौ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद की है.”
बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब शर्मा ने कहा, “मैं कांग्रेस के एक आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पूरी जिम्मेदारी की भावना के साथ यह दावा करता हूं कि हम अभी भी केजरीवाल और केसीआर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं.”
अपनी बात के समर्थन में शर्मा ने अब वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों के प्रति केजरीवाल के समर्थन का जिक्र किया. उन्होंने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की भी मांग की थी.
शर्मा ने कहा, “बहरहाल, हम यह नीतीश बाबू के विवेक पर छोड़ देते हैं. वह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसे साथ लेकर चलना है.”
यह भी पढ़ें -
शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, विपक्ष की एकता मजबूत करने पर की चर्चा
हमारी बातचीत एकजुट विपक्ष को लेकर केंद्रित रही: हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार
from NDTV India - India https://ift.tt/7kVXWIe
No comments