Breaking News

"आप के भ्रष्टाचार की जांच के लिए अध्यादेश": दिल्ली पोस्टिंग आदेश पर मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित अध्यादेश, जो बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा लाया गया है का उद्देश्य आप के कथित भ्रष्टाचार की जांच करना है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अध्यादेश आप द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच के लिए लाया गया है. ऐसे में वैसे नेता जो उनका समर्थन करने आएंगे, वे भी भ्रष्ट कहलाएंगे.

मीनाक्षी की ये प्रतिक्रिया अरविंद केजरीवाल के ये कहने के बाद आया है कि वो सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप सरकार को दिए गए अधिकार के खिलाफ केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करने के लिए विपक्ष के नेताओं सहयोग लेंगे.

अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करने के लिए सहयोग मांगने के बाबत केजरीवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस हफ्ते मुंबई में मुलाकात करेंगे. आप के अनुसार केजरीवाल उद्धव ठाकरे से 24 और शरद पवार से 25 मई को मुलाकात करेंगे. 

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की और दिल्ली के उपराज्यपाल को 'सेवाओं' का नियंत्रण वापस देने के लिए अध्यादेश लाए जाने के खिलाफ आप प्रमुख को अपना समर्थन दिया. इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

शुक्रवार को केंद्र सरकार ने 'स्थानांतरण पोस्टिंग, सतर्कता और अन्य प्रासंगिक मामलों' के संबंध में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) के लिए नियमों को अधिसूचित करने के लिए एक अध्यादेश लाया है. 

यह भी पढ़ें -
-- कांग्रेस ने ‘आप' के घोषणापत्र से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल की: केजरीवाल
-- राजस्‍थान : CM गहलोत ने सभी जिलों में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालयों का उद्घाटन किया



from NDTV India - India https://ift.tt/8bwgY3D

No comments