राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं : शेखावत
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को भ्रष्टतम बताते हुए शनिवार को कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं. साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "आज राजस्थान में जो जी-पे (गूगल-पे) है, वह गहलोत-पे बन गया है." नागौर के लाडनूं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे शेखावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की.
जयपुर में सचिवालय के करीब योजना भवन में ढाई करोड़ रुपये नकद और एक किलोग्राम सोना मिलने पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, "निरंतर हम यह कहते रहे हैं कि मौजूदा गहलोत सरकार इस लोकतांत्रिक भारत के इतिहास की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार है."
उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), आयकर विभाग को सूचित करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं कि जो धन राशि बतायी जा रही है, और जो बरामद हुई है उसमें भी बहुत बड़ा अंतर है.
जयपुर शहर के किशनपोल क्षेत्र में हिंदुओं के पलायन संबंधी पोस्टर लगने पर शेखावत ने कहा कि ऐसी परिस्थितियां राजस्थान में अनेक क्षेत्रों में हैं.
ये भी पढ़ें :
* राजस्थान में योजना भवन की अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये और एक किलो सोना बरामद
* बेमौसम बारिश ने महंगा किया राजस्थान का लजीज जायका, केर-सांगरी के दाम 3000 रुपये प्रति किलो के पार
* राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं : मोदी का कटाक्ष
from NDTV India - India https://ift.tt/fYMS5RB
No comments