Breaking News

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में केजरीवाल से जल बंटवारे पर चर्चा की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और रेणुका और किशाऊ जलविद्युत परियोजनाओं के जल बंटवारे के समझौते पर चर्चा की. एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई. इसमें कहा गया कि रविवार शाम की बैठक में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के सहयोग से ऊना जिले में आगामी ‘बल्क ड्रग पार्क' के लिए बिजली आपूर्ति के अलावा दोनों राज्यों के बीच विभिन्न सामान्य मुद्दों पर चर्चा की गई.

सुक्खू ने कहा कि यमुना नदी के जल बंटवारे को लेकर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के लिए उच्चस्तरीय चर्चा होगी. बाद में एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, “आपसे मिलकर खुशी हुई सुखविंदर सिंह सुक्खू जी.” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं दोनों राज्यों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं. हमने कुछ अच्छे फैसले लिए और वहां से इसे आगे बढ़ाएंगे.”

ये भी पढ़ें- 

 



from NDTV India - India https://ift.tt/50Jhbfe

No comments