Breaking News

"पिता को भी गाली की राजनीति में पीछे छोड़ रहे हैं": प्रियंक खरगे पर निशाना साधते हुए बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का अपमान कर प्रियंक खरगे अपने पिता और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को ‘गाली की राजनीति' में ‘पीछे' छोड़ रहे हैं. अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘गालीबाज कांग्रेस अपने दिन गिनो, कर्नाटक आपको करारा जवाब देगा.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जबरदस्त समर्थन' मिलता देख कांग्रेस नेताओं ने मोदी, उनके परिवार और समुदाय को ‘अपशब्द' कहना शुरू कर दिया है. ठाकुर ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीले सांप'' वाली टिप्पणी के बाद बेटे प्रियंक ने 'गाली की राजनीति' में पिता से आगे निकलकर नालायक बेटा के रूप में हमारे प्रधानमंत्री का अपमान किया है.''

प्रियंक खरगे ने सोमवार को पीएम मोदी को ‘नालायक' कहा, जिसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उन पर निशाना साधा. हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी उन्होंने (प्रियंक ने) कभी नहीं की. प्रियंक कलबुर्गी जिले के चित्तपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं. कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होना है और मतों की गिनती 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें : मेरे खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर PM मोदी चुप क्यों रहते हैं: उद्धव ठाकरे

ये भी पढ़ें : बीजेपी केजरीवाल की 'राजनीतिक हत्या' करना चाहती है, लेकिन वह सफल नहीं होगी : AAP



from NDTV India - India https://ift.tt/McPft0L

No comments