Breaking News

विश्व में भारत का मान बढ़ाने के ‘मिशन’ पर हैं प्रधानमंत्री मोदी: अमित शाह

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने के ‘मिशन' पर हैं और एक राष्ट्रपति द्वारा उनका ‘ऑटोग्राफ' मांगा जाना और एक अन्य राष्ट्राध्यक्ष द्वारा उनके पैर छूने से, उन्हें (मोदी को) मिल रहा सम्मान प्रदर्शित होता है.

अमित शाह ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित छरोदी गांव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, पीएम को मिल रहे सम्मान को देखना सचमुच में अनूठा है. एक राष्ट्राध्यक्ष ने उनका ऑटोग्राफ मांगा, जबकि एक अन्य ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.'' वह क्वाड देशों के नेताओं की जापान में हुई बैठक का उल्लेख कर रहे थे.

बैठक में, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने यह याद किया कि किस तरह गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90,000 से अधिक लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया था. इसपर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें (बाइडन को) उनका ‘ऑटोग्राफ' ले लेना चाहिए.

वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने मोदी के वहां पहुंचने पर सम्मान के तौर पर हवाईअड्डे पर उनके पैर छूते हुए उनका स्वागत किया. शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को मिला यह सम्मान 130 करोड़ भारतीयों, विशेष रूप से गुजरातियों को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी विश्व में भारत का मान बढ़ाने के मिशन पर हैं. मैं आश्वस्त हूं कि उनके प्रयासों से विश्व में भारत का और मान बढ़ेगा.''

यह भी पढ़ें -

Photos : पीएम मोदी और दुनिया के बड़े नेताओं ने हिरोशिमा शांति स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हिरोशिमा में पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की



from NDTV India - India https://ift.tt/Rt64lby

No comments