Breaking News

हमारी बातचीत एकजुट विपक्ष को लेकर केंद्रित रही: हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) के आम चुनाव के मद्देनजर‘विपक्षी एकता' के प्रयास में जुटे हैं. नीतीश कुमार ने झारखंड के अपने समकक्ष हेमंत सोरेन से बुधवार को मुलाकात की. सोरेन से मुलाकात के बाद कुमार ने यहां कहा, ‘‘हमारी बातचीत एकजुट विपक्ष को लेकर केंद्रित रही.'' इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘इतिहास में बदलाव के केंद्र के प्रयासों का हम विरोध करेंगे.''

इससे पहले शाम करीब पांच बजे कुमार यहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे, जहां से वह सीधे प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिये रवाना हो गये. नीतीश कुमार के यहां पहुंचने पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर'दिया गया. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा भी मौजूद थे.

नीतीश और हेमंत की इस मुलाकात से पहले इसकी भूमिका तैयार करने के लिए कुछ पहले ही जेडीयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के लिए पूरे देश में विपक्षी दलों के नेताओं से लागातर मुलाकात कर रहे हैं और इस सिलसिले में मंगलवार को उन्होंने भुवनेश्वर में उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक से मुलाकात की थी.

इससे पहले नीतीश दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-

विपक्ष क्यों चाहता है जातीय गणना, हिंदुत्व के नाम पर वोटरों की गोलबंदी तोड़ने की रणनीति?

विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में नीतीश कुमार, ओडिशा CM के बाद शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात

"कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई": नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार



from NDTV India - India https://ift.tt/VP7B0ip

No comments