शास्त्री पार्क इलाके के जगप्रवेश अस्पताल की पांचवीं मंजिल में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू
उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क (Shastri Park) इलाके की जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में देर रात अचानक आग ( fire)लग गई. आग लगने के बाद अस्पताल (Hospital) में अफरातफरी का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. जैसे-तैसे तीमारदारों ने अपने मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला. आग लगने के बाद अस्पताल की लाइट काट दी गई और मजबूरन इमरजेंसी सेवा (Emergency Service) को भी बंद करना पड़ा. शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है. आग लगने के बाद अस्पताल के कर्मचारी समेत मरीज और उनके परिवार वाले अस्पताल से निकल कर बाहर खड़े हो गए थे. अस्पताल में आग लगने के बाद दमकल की 8 गाड़ियों को बुलाया गया था.
देर रात दमकल की 8 गाड़ियों मौके पर पहुंची
अस्पताल और दमकल विभाग की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टला गया. मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित जगप्रवेश चन्द्र अस्पताल का है. जहां देर रात करीब 12:15 पर पांचवी मंजिल पर अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में धुंआ निकल रहा था. धुंआ निकलता देख दमकल विभाग को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही दमकल की करीब 8 गाडियां मौके पर पहुंचीं. अस्पताल के सीएमओ डॉ. अंकित मौके पर मौजूद रहे. अग्निशमन अभियान के दौरान एक एफओ 58/65 सुमित (सीबीडी शाह) के हाथ में चोट लग गई और उसे जग प्रवेश अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया.
यह भी पढ़ें :
- Karnataka Elections Results: JDS ने अटकलों को किया खारिज, कहा- सही समय पर खोलेंगे पत्ते
- "हमने किसी से नहीं की बात" : कर्नाटक में कांग्रेस ने JDS के साथ संपर्क करने से किया इनकार
- Bypoll Results 2023: इंतजार की घड़ियां खत्म, आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे
from NDTV India - India https://ift.tt/7suqzgb
No comments