Breaking News

जम्मू के मेडिकल कॉलेज में 'द केरल स्टोरी' को लेकर छात्रों के बीच हाथापाई, 10 छात्रों पर कार्रवाई

जम्मू में 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद अधिकारियों ने सोमवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के छात्रावास से 10 छात्रों को दो महीने के लिए निष्कासित कर दिया और जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया. जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि कानून एवं व्यवस्था की किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए हॉस्टल और कॉलेज परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित सभी एहतियाती उपाय किए जाएं.

जीएमसी के छात्रावास में रविवार रात विवादित फिल्म को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच मेडिकल छात्र घायल हो गए थे. इसके बाद कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हुए और दोषियों को दंडित करने के लिए जांच की मांग की गयी. जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘लड़कों के छात्रावास के वार्डन की रिपोर्ट के अनुसार हाथापाई में शामिल 10 छात्रों को दो महीने के लिए छात्रावास से निकाल दिया गया है और संस्थान की अनुशासनात्मक समिति द्वारा जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी रोक दिया गया है.''

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/zk3imN6

No comments