Breaking News

VIDEO : हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से सड़क हुई क्षतिग्रस्त, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बेमौसम बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहे हैं. किन्नौर जिले में एक भूस्खलन (landslide) हुआ, जिसने भाभा घाटी में कफनू और यांगपा क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त कर दिया. भूस्खलन के कारण सड़क दो भागों में बंट गई. पहाड़ी के किनारे की एक दीवार नीचे खिसकी गई. गनीमत रही कि मौके पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था अन्यथा वह भूस्खलन की चपेट में आ सकता था. पहाड़ी राज्य में पिछले कुछ हफ्तों में हुए भूस्खलन की श्रृंखला में यह नया मामला है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि किन्नौर जिले में ही तंगलिंग तहसील कल्पा के पास गुरुवार रात भूस्खलन से सेब के बागान क्षतिग्रस्त हो गए.

"किन्नौर जिले के तंगलिंग तहसील कल्पा में भूस्खलन की घटना हुई है. घटना में रात के अंधेरे के कारण बागवानों के सेब के पौधों को भारी नुकसान हुआ है. जिला आपातकालीन संचालन केंद्र ने एक बयान में यह बात कही है. बता दें कि तीन अप्रैल को हिमाचल के सोलन में एक और भूस्खलन ने एक पेट्रोल पंप को क्षतिग्रस्त कर दिया था. शिमला में मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल में कल और परसों भारी बारिश होगी. इसने कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है.मौसम कार्यालय ने कहा है कि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और अपेक्षित बारिश और हिमपात यातायात और अन्य आवश्यक सेवाओं जैसे बिजली और संचार सुविधाओं को कम और मध्य पहाड़ियों में बाधित कर सकता है.

यह भी पढ़ें :  



from NDTV India - India https://ift.tt/fhxJZP0

No comments