Breaking News

VIDEO : जब अतीक अहमद और अशरफ को सरेआम मारी गई गोली

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि तरह से बेखौफ बदमाश अतीक अहम और अशरफ को पास आकर गोली मारते हैं. जिस समय अतीक अहमद और अशरफ को गोली मारी गई उस दौरान वह मीडियाकर्मियों से बात करे थे. इस दौरान वहां पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे. पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद हत्या में शामिल कथित तौर पर तीन मे से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीन अपराधियों का नाम सामने आ रहा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कथित तौर पर तीन आरोपी शामिल थे. जिन्होंने मीडिया की मौजूदगी में ही अतीक अहमद और अशरफ पर फायरिंग की. इस फायरिंग में अतीक और अशरफ की मौत हो गई.

हालांकि, सूत्रों को कहना है कि पुलिस ने हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. मिल रही जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कथित तौर पर सन्नी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या शामिल थे. अतीक अहमद की हत्या करने की वजह क्या है और किसके कहने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, पुलिस फिलहाल इन तमाम बातों की जांच कर रही है.



from NDTV India - India https://ift.tt/YGliARS

No comments