Breaking News

भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू गलत रस्सी पकड़ने के बाद गहरी खाई में गिर गए : शेरपा

नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत से चमत्कारिक ढंग से बचाए गए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू ने गलत रस्सी पकड़ ली थी, जिससे वह गहरी खाई में गिर गए थे. पर्वतारोहण अभियान के दौरान अनुराग के साथ गए एक वरिष्ठ पर्वतारोही शेरपा ने रविवार को यह जानकारी दी. राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले अनुराग (34) सोमवार को तीसरे शिविर से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की दूरी से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे.

अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने बेहद दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है.

चीपाल शेरपा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘पहाड़ पर चढ़ने या उतरने वाली रस्सी को पकड़ने के बजाय अनुराग ने सामान ढोने वाली रस्सी पकड़ी, जो बहुत ही छोटी और बिना जोड़ वाली होती है.''

शेरपा ने कहा कि सेवन समिट ट्रेक द्वारा आयोजित अभियान दल में अनुराग ही एकमात्र व्यक्ति थे, जो उस दिन पर्वत शिखर पर नहीं पहुंच सके थे.

अनुराग के भाई आशीष मालू ने कहा कि अनुराग का काठमांडू के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें
पत्नी की वजह से देश से बाहर नहीं भागा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह - सूत्र
मध्य प्रदेश में सामूहिक विवाह से पहले दुल्हनों के प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने पर विवाद



from NDTV India - India https://ift.tt/ONsUXWg

No comments