Breaking News

राजस्थान में अतीक के काफिले के एक वाहन में आई तकनीकी खराबी, मरम्मत के बाद रवाना

कुख्यात माफिया अतीक अहमद को अहमदाबाद से प्रयागराज ले जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के काफिला के एक वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण यह राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक थाने में करीब एक घंटे रूका रहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बिछीवाड़ा थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नारा सिंह ने बताया कि काफिले के अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार शाम को अतीक को करीब एक घंटे तक थाने की हवालात में रखा गया. 

उन्होंने बताया कि एक वाहन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण काफिले को रोका गया. बाद में जिस पुलिस वैन में अतीक मौजूद था उसे थाने ले जाया गया. उन्होंने कहा कि थाने में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सिंह ने कहा कि गाड़ी की मरम्मत के बाद काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया. 

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर प्रयागराज ले जा रही है. 

पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ें :

* माफिया अतीक अहमद की कल इलाहाबाद कोर्ट में हो सकती पेशी
* अतीक अहमद के बेटे और करीबी के खिलाफ एक और मुकदमा, 2019 के मामले अब पुलिस करेगी कार्रवाई
* Umesh Pal Murder Case : पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे की मदद करने वाले 3 लोगों को दबोचा



from NDTV India - India https://ift.tt/RQh8WDd

No comments