Breaking News

भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, बारिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को ओलावृष्टि और बारिश होने के साथ-साथ आंधी-तूफान आया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने बताया कि राज्य में रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं और केरल से मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव की रेखा होने से मध्य प्रदेश में नमी है, तेज हवाएं चल रही हैं और ओलावृष्टि और बारिश हो रही है. उन्होंने बताया कि एक दिन बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है.

आईएमडी के अनुसार भोपाल में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बालाघाट के मलाजखंड में 0.6 मिलीमीटर, इंदौर में 0.3 मिलीमीटर और गुना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इनके अलावा, प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई.

यह भी पढ़ें -

-- आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार कदम उठाएगी: चौहान
-- रामपुर: पिता ने दो बच्‍चों को जहर देने के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खाया, पिता और बेटी की मौत



from NDTV India - India https://ift.tt/lszxp70

No comments