मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में महिला गार्ड के साथ ड्राइवर ने की बदतमीजी, गार्डों ने जमकर पीटा
मुंबई में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल टर्मिनस टी-2 के पार्किंग में एक ड्राइवर की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो के 5 से 6 सिक्योरिटी गार्ड मिलकर ड्राइवर को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक पार्किंग में ड्राइवर दयावान देवरे ने महिला सुरक्षा गार्ड के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यहार किया था, जिसके बाद वहां मौजूद ऐसा सुरक्षाकर्मियों ने उस ड्राइवर की पिटाई कर दी.
मामले में क्रॉस FIR दर्ज कर ड्राइवर और पिटाई करने वाले गार्डों को भी गिरफ्तार किया गया है.
वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक गार्ड उस शख्स को समझाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन कुछ ही पलों में बहस शुरू हो गई और फिर गार्डों ने मिलकर ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें -
-- हिमाचल प्रदेश: जिओरी-सराहन रोड पर भूस्खलन में कार दबी; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, बारिश
-- उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित बयान देने के मामले में नारायण राणे को किया गया बरी
from NDTV India - India https://ift.tt/zoGgUPn
No comments