Breaking News

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 850 नये मामले, चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 850 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.

बुलेटिन में कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,61,349 हो गई, जबकि संक्रमण से चार लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,502 हो गई है.

इससे पहले, शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 993 नये मामले सामने आये थे, जबकि पांच और लोगों की मौत हो गई थी.

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 648 मरीजों के ठीक होने से संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 80,06,680 हो चुकी है.

वर्तमान में, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,167 है.

ये भी पढ़ें :

* "आकस्मिक निकासी योजना करें तैयार": पीएम मोदी ने की सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा
* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुतारेस से सूडान के हालात पर चर्चा की
* "दूतावास खुला है, पर अशांत क्षेत्र में होने की वजह से वहां जानें से बचें": सूडान में फंसे भारतीयों से विदेश मंत्रालय



from NDTV India - India https://ift.tt/yGE1jW9

No comments