Breaking News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : चुनाव लड़ने के लिए 3,632 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन

कर्नाटक (Karnataka) में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए बृहस्पतिवार तक 3,600 से ज्यादा उम्मीदवारों ने कुल 5,102 नामांकन (Nomination) दाखिल किए हैं. निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हुई थी. कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कुल नामांकन में से 3,327 पुरुष उम्मीदवारों द्वारा 4,710 और 304 महिला उम्मीदवारों द्वारा 391 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जबकि एक नामांकन 'अन्य लिंग' के उम्मीदवार द्वारा दाखिल किया गया.

बयान के मुताबिक, भाजपा के 707 उम्मीदवारों, कांग्रेस के 651 प्रत्याशियों, जद (एस) के 455 उम्मीदवारों और अन्य छोटे दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है.अधिकारियों के मुताबिक, एक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है.

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान 
कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा. 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अनुसार राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है.

224 सीटों पर होना है विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. बता दें कि 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं. हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस ने 37 सीट और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें :



from NDTV India - India https://ift.tt/bG5iU09

No comments