दिल्ली एयरपोर्ट 2022 में दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा: एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल
राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीएआई) 2022 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवें स्थान पर रहा. एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हवाई अड्डे पर इस दौरान 5.94 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ. एसीआई ने कहा कि 2022 में दुनिया के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (9.37 करोड़ यात्री) शीर्ष पर रहा. इसके बाद डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट (7.34 करोड़ यात्री), डेनवर एयरपोर्ट (6.93 करोड़ यात्री) और शिकॉगो ओ'हरे एयरपोर्ट (6.83 करोड़ यात्री) का स्थान रहा.
एसीआई ने बुधवार को जारी बयान में बताया, “व्यस्त हवाई अड्डों में पांचवें स्थान पर दुबई एयरपोर्ट (6.61 करोड़ यात्री, +127 प्रतिशत), सातवें स्थान पर इस्ताम्बुल एयरपोर्ट (6.43 करोड़ यात्री, +73.8 प्रतिशत), आठवें स्थान पर लंदन स्थित हीथ्रो एयरपोर्ट, नौवें स्थान पर दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट और 10वें स्थान पर पेरिस चार्ल्स डे गौले एयरपोर्ट रहे.”
आईजीएआई की परिचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डा शीर्ष 10 व्यस्त हवाई अड्डों में स्थान बनाने वाला दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र हवाई अड्डा है. विज्ञप्ति के अनुसार, “दिल्ली हवाई अड्डे ने 2019 में 17वीं और 2021 की 13वीं रैंकिंग से सुधार किया है. एसीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर 2022 में 5.94 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ.”
ये भी पढ़ें-
- "आपने मुझे गलत साबित कर दिया..." : PM से बोले पद्म पुरस्कार विजेता शाह रशीद अहमद कादरी; देखें- VIDEO
- दिल्ली में कोरोना का कहर, पॉजिटिविटी रेट 26% के पार, 24 घंटे में सामने आए 509 नए मामले
- VIDEO: अखिलेश यादव ने ग्रहण किया दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव का पद्म पुरस्कार
from NDTV India - India https://ift.tt/wRcq1D6
No comments