एयरफोर्स की इकलौती सी-17 महिला पायलट हर राज कौर बोपराय ने भी 'ऑपरेशन कावेरी' में लिया हिस्सा
भारी-भारकम परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को उड़ाने में सक्षम भरतीय वायुसेना की पहली और इकलौती महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर बोपराय ने भी संकटग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन कावेरी' में हिस्सा लिया. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर सी-17 की पायलट हैं. उन्होंने ऑपरेशन कावेरी में हिस्सा लिया. विशाल विमान ने गाजियाबाद स्थित हिंडन हवाई अड्डा से जेद्दा के लिए उड़ान भरी और बचाए गए लोगों को जेद्दा से लेकर मुंबई पहुंचा.'' उन्होंने कहा कि यह विमान मुंबई में बृहस्पतिवार को उतरा.
सूत्र ने कहा, ‘‘फ्लाइट लेफ्टिनेंट हर राज कौर भारतीय वायुसेना की पहली और इकलौती महिला पायलट हैं जो सी-17 उड़ाती हैं. वह विमान के स्क्वाड्रन में इकलौती महिला अधिकारी हैं.'' यह स्क्वाड्रन वायुसेना के हिंडन हवाई अड्डे पर स्थित है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुंबई में उतरने के बाद वापस लाए गए लोगों की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान मुंबई आया. 246 और भारतीय मातृभूमि लौट आए.'' अब तक सूडान से 606 भारतीयों को वापस लाया गया है.
ये भी पढ़ें-
- "रेवड़ी कल्चर जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश" : पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- Chhattisgarh Naxal Attack : क्या टल सकता था दंतेवाड़ा हमला, मुख्य सड़क से जाने की चूक क्यों?
from NDTV India - India https://ift.tt/YjVQmiL
No comments