मुंबई : मानखुर्द इलाके में कबाड़ की गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां पहुंचीं
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द इलाके में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे कबाड़ की गोदाम में भीषण आग (Raging fire) लग गई है. बताया जा रहा है कि कबाड़ में ज्वलनशील पदार्थ (Flammable Material) और अन्य सामान थे इसलिए आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया. आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं. राहत की बात यह रही कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है. वहीं घंटों की कोशिश के बाद भी आग को अभी तक पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि घटना मंगलवार तड़के हुई. उन्होंने कहा, ‘हमें आग की जानकारी तड़के 3 बजकर 7 मिनट पर मिली. इसके बाद 12 दमकल वाहनों के कर्मी आग बुझाने के काम के लिए तैनात किए गए. आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 'बता दें कि पिछले साल यानी 2011 में अक्टूबर में मुंबई स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी. उस दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी.
सितंबर 2022 में भी हुई थी ऐसी ही घटना
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, सितंबर में बई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द के मंडला कबाड़ बाजार में तड़के भीषण आग लग गई थी. इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. नगर निकाय अधिकारियों ने बताया था कि वीर जीजामाता भोसले मार्ग स्थित कबाड़ बाजार में तड़के करीब सवा चार बजे आग लग गई. आग ने बाजार की सात से आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस बाजार में खाली रासायनिक ड्रम सहित विभिन्न प्रकार का कबाड़ रखा था.
यह भी पढ़ें :
- बिहार: छापेमारी टीम पर लाठी-पत्थर से हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला अधिकारी को घसीटा
- बिजली सब्सिडी पर AAP नेताओं के दावों पर LG ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, CM केजरीवाल को लिखा खत
- UP: कॉलेज से लौट रही युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार
from NDTV India - India https://ift.tt/TXGMVA1
No comments