Breaking News

Video: मुंबई में नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तीन कर्मियों को बचाया गया

भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुंबई के तट पर आपात स्थिति में उतारा गया और इसमें सवार तीन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस आधुनिक ‘लाइट हेलीकॉप्टर' (एएलएच) ने नियमित उड़ान भरी थी और तट के निकट उतरा. अधिकारी ने बताया कि नौसेना के गश्ती विमान द्वारा तत्काल यह सुनिश्चित किया गया कि चालक दल के तीन सदस्यों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला जाए. उनका कहना है कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है.

नौसेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह घटना उस समय हुई जब मुंबई से नियमित उड़ान पर निकला हेलीकॉप्टर तट के करीब गिर गया. तत्काल खोज और बचाव दल ने इसे बरामद कर लिया.

अधिकारियों ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक पावर कट गई, जिससे हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आ गया और यह घटना हुई.  घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 



from NDTV India - India https://ift.tt/qciOZMe

No comments