Petrol Diesel Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत?
Petrol Diesel Price, 24 March 2023 : भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं. खास बात यह है कि पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. आज दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के भाव
दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर.
मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर.
कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर.
चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर.
यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है. गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
यह भी पढ़ें :
- SGPC पर थी अमृतपाल सिंह की नजर, वोटबैंक बनाने का कर रहा था प्रयास :सरकारी सूत्र
- VIDEO: धनबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर पर आकर गिरा; 2 लोग घायल
- Explained |अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार सहयोगियों को पंजाब से क्यों रखा गया है बाहर?, जानें वजह
from NDTV India - India https://ift.tt/OQ0HCpx
No comments