Breaking News

आतंकवाद वित्तपोषण मामला: NIA ने कश्मीरी कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) ने आतंकवाद के वित्तपोषण (terror funding) से संबंधित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़े मामले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर नागरिक समूह गठबंधन (Jammu and Kashmir Coalition of Civil Society) के समन्वयक खुर्रम परवेज (Khurram Parvez) को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले, एनआईए ने इसी मामले में सोमवार को इरफान मेहराज को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था. एनआईए के मुताबिक अक्टूबर 2020 में दर्ज आतंकवाद वित्तपोषण मामले की व्यापक जांच के बाद श्रीनगर का इरफान मेहराज पहला आरोपी है, जिसे गिरफ्तार किया गया है. 

इरफान मेहराज (मानवाधिकार कार्यकर्ता) खुर्रम परवेज का करीबी सहयोगी था और उसके संगठन जेकेसीसीएस के साथ काम कर रहा था. 

एनआईए ने परवेज को नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया था और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप में 13 मई 2022 को छह अन्य लोगों के साथ उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था. 

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित एनजीओ मामले में परवेज को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.''

ये भी पढ़ें:

* पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 19 और लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर
* पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं से जुड़े दर्जनों संदिग्धों की पहचान की गई :NIA
* राजस्थान पीएफआई मामला : एनआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल



from NDTV India - India https://ift.tt/KhR7oyg

No comments