Breaking News

आज से खुल जाएगा आश्रम फ्लाईओवर, दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को जाम से मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली (Delhi) का आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) आज शाम 5:00 बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा.  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज इसका उद्घाटन करेंगे. फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे.जानकारी के अनुसार अभी कुछ कार्य पूरे नहीं हुए हैं इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. एक महीने में कार्य पूरा होने के बाद भारी वाहन भी फ्लाईओवर का उपयोग कर पाएंगे. दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि आश्रम फ्लाईओवर 06 मार्च, 2023 को शाम 5:00 बजे से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. 

पहले 28 फरवरी को होना था उद्घाटन

फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था. लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया था. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि कुछ काम बाकी हैं जो तीन-चार दिन में पूरे हो जाएंगे उसके बाद इसे आम लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा. परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जून, 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये थी.



from NDTV India - India https://ift.tt/QWr1axb

No comments