Breaking News

महाठग सुकेश चंद्रशेखर करना चाहता है कैदियों की मदद, DG को लिखा खत

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अन्य कैदियों की जमानत में आर्थिक रूप से मदद करने के लिए तिहाड़ जेल के DG से इजाजत मांगी है. सुकेश ने चिट्ठी लिखकर कहा कि वह 5 करोड़ 11 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देकर उन कैदियों की मदद करना चाहता है जो कि जमानत मिलने के बावजूद गरीबी के कारण अपना बेल बांड नहीं भर पा रहे. ये वे कैदी हैं जो  बेल बांड ना भर पाने की वजह है सालों से तिहाड़ में बंद हैं और अपने परिवार के मुखिया हैं. 

इससे पहले, सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को जेल से पत्र लिखकर दावा किया जेल में मनीष सिसोदिया को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है. सुकेश चंद्रशेखर ने सिसोदिया को जेल में VVIP ट्रीटमेंट मिलने की जांच करवाने की मांग की. साथ ही CM केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को लेकर झूठे फलाने का आरोप भी लगाया है. सुकेश का कहना है कि केजरीवाल दरअसल मनीष सिसोदिया की असुरक्षा की झूठी खबर फैला रहे हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल नंबर1 के 9 नंबर वार्ड में रखा गया है. सुकेश ने कहा कि यह तिहाड़ जेल का सबसे VVIP वार्ड है. 

वहीं, कुछ समय पहले दिल्ली के मंडोली जेल में बंद देश के सबसे बड़े महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वह जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने फूट-फूट कर रो रहा है. एक बार को देखकर यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि यह वही महाठग है, जो बड़े-बड़े लोगों को ठग चुका है और करोड़ों के गिफ्ट बांटा करता था.

यह भी पढ़ें-
असम में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, बीजेपी में रह चुके हैं LDP प्रमुख प्रद्योत बोरा
मुंबई पुलिस का झांसा देकर गुरुग्राम की महिला से फोन पर 20 लाख रुपये ठगे



from NDTV India - India https://ift.tt/ViLcobu

No comments