Breaking News

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया 

पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है. साथ ही पुलिस ने पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उसके 78 करीबियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है. सात जिलों की पुलिस ने उस स्थान को घेर रखा है, जहां पर उसके छुपे होने की संभावना है. 

जालंधर कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. उसकी दो कारों को जब्त कर लिया गया है और उसके गैनमैनों को पकड़ा गया है. उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है और मामला दर्ज किया गया है. 

उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं. अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

बता दें कि शनिवार को जालंधर के शाहकोट के गांव महेतपुर के नजदीक अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी. पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की सूचना मिली थी. इसीलिए पहले से ही मोगा पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सारे रास्तों को बंद करके नाका लगा दिया गया था. पुलिस ने पहले उसके छह साथियों को पकड़ा था. शाम को बाकी लोगों को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें:

* अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, पंजाब पुलिस ने उसके 78 करीबियों को किया गिरफ्तार
* कौन है अजनाला कांड के बाद पंजाब पुलिस के रडार पर आया अमृतपाल सिंह ? भिंडरावाले से तुलना क्यों?
* "भिंडरावाले 2.0" कहलाने वाले पंजाब के कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के बारे में 5 प्रमुख बातें



from NDTV India - India https://ift.tt/wjbdy2e

No comments