Breaking News

कनाडा: भारतीय मूल के व्यक्ति ने स्टारबक्स कैफे के बाहर कनाडाई नागरिक को मारा चाकू, मौत

कनाडा के वैंकूवर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने स्टारबक्स कैफे के बाहर कनाडाई नागरिक पर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से जख्मी 37 वर्षीय कनाडाई नागरिक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 'ग्लोबल न्यूज' ने स्थानीय पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी इंदरदीप सिंह गोसाल (32) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने  रविवार को शाम करीब 5:40 बजे ग्रैनविले स्थित कैफे के बाहर 37 वर्षीय पॉल स्टेनली श्मिट को चाकू मार दिया था. हमले के वक्त वह कैफे में अपनी पत्नी और बेटी के साथ थे. मृतक पॉल स्टेनली श्मिट की मां ने पुलिस को बताया, 'पॉल अपनी पत्नी और अपनी बेटी के लिए जिए... यही उनकी पूरी जिंदगी थी." 

वैंकूवर पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने कहा कि पुलिस अधिक गवाहों और वीडियो के लिए अपील कर रही है, ताकि आरोपी के हमले के कारणों का पता चलाया जा सके. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:-

वॉल्ट डिजनी ने व्यवसाय को "सुगम" बनाने के लिए शुरू की 7000 कर्मचारियों की छंटनी

अमेरिका के एक स्कूल में शूट आउट, 3 बच्चों समेत अब तक 6 की मौत, महिला हमलावर ढेर


 



from NDTV India - India https://ift.tt/6j3gnAR

No comments