कानपुर: हमराज कॉम्प्लेक्स में देर रात लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बांसमंडी स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स में देर रात को अचानक से आग लग गई. आग की चपेट में आकर इस कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई. जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका है. ये एक पांच मंजिला थोक होजरी मार्केट है. जिसमें 200 के करीब दुकाने हैं, जो कि आग की चपेट में आ गई. ये आग देर रात करीब 2 बजे लगी है. आग लगने की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और शहर के सभी फायर स्टेशन की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. जिन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की.
कॉम्प्लेक्स में आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं आग की सूचना मिले पर बड़े-बड़े अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घनी आबादी के चलते हजारों लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए हैं.
तेज हवाओं के चलते हमराज़ कॉम्प्लेक्स में लगी इस आग ने भीषण रूप ले लिया और कॉम्प्लेक्स एआर टावर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया. कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तेज हवाएं चल रही हैं और आग ने एआर टावर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है.
ये भी पढ़ें:-
"मैं सरेंडर नहीं करने वाला": भगोड़े अमृतपाल सिंह ने लगातार दूसरे दिन जारी किया VIDEO
from NDTV India - India https://ift.tt/UIa9JhA
No comments