दिल्ली : नाबालिग का अपहरण कर बाल काटे, वेश्यावृत्ति करवाई, पांच गिरफ्त में
देश की राजधानी में 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर वेश्यावृति करने का मामला सामने आया है, नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि मामले में दो महिलाओं की तलाश की जा रही है. इनमें से एक पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की मां है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित नाबालिग अपने नाना-नानी के साथ रहती थी. उसकी दोस्ती सोनू नाम के एक लड़के से थी. सोनू ने नाबालिग लड़की को शादी करने का बहाना देकर नाना के घर से बुलाया और उसके बाद अपने दो नाबालिग दोस्तों की मदद से उसे अपने घर ले गया, जहां सोनू और उसकी मां ने पीड़िता की जमकर पिटाई की और उसके बाल काट डाले. साथ ही उसे अपने घर में बंधक बना लिया.
आरोप है कि सोनू और उसकी मां ने पीड़िता से वेश्यावृति करानी शुरू कर दी. सूत्रों ने बताया कि दोनों नाबालिग और एक अन्य महिला सोनू के घर ग्राहक लेकर आते थे.. पकड़े गए दो आरोपी बाबू मियां और आनन्द कुमार दोनों ने नाबालिग के साथ कई बार रेप किया. इसके अलावा भी नाबालिग के साथ कई अन्य लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस टीम ने नाबालिग की सहेली की मदद से उसे एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया. जहां से उसे पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया. पुलिस ने बच्ची के बयान पर कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों सोनू, बाबू मियां, आनन्द कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि सोनू से पूछताछ के बाद दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है.
अभी इस मामले में 2 महिलाएं फरार हैं. एक महिला पकड़े गए आरोपी सोनू की मां है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है..सूत्रों ने बताया कि सोनू और दोनों महिलाओं ने नाबालिग के साथ मारपीट करने के साथ उसके बाल काटने और उसके वीडियो बनाने का काम किया था. आरोपी पीड़िता से फरवरी महीने से ही वेश्यावृत्ति करा रहे थे.
पुलिस को शिकायत देने के बाद भी पीड़िता के नाना -नानी ने उसकी तलाश बंद नहीं की. नाना को बच्ची की तलाश के दौरान पता चला कि वह सोनू के घर में मौजूद है, जिसके बाद दोनों सोनू के घर पहुंचे. जहां सोनू और उसकी मां ने घर में बच्ची के न होने की बात बताई, लेकिन दोनों बुजुर्ग उससे मिलने की बात को लेकर अड़ गए और सीडब्लूसी के अधिकारियों के सामने बच्ची से मिलने की गुहार लगाई. दोनों की गुहार के बाद पुलिस हरकत में आ गई और उन्होंने बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया.
ये भी पढ़ें:
* दिल्ली NCR में झमाझम हुई बारिश, मौसम का बदला मिजाज; टूटा तीन साल का रिकॉर्ड
* Shradha Murder Case: आफताब के खिलाफ आरोप तय करने पर दिल्ली पुलिस की दलील पूरी
* कल नहीं आएगा दिल्ली सरकार का बजट, LG और केजरीवाल सरकार आमने-सामने; 10 बातें
from NDTV India - India https://ift.tt/kBM7l5Q
No comments