Breaking News

केंद्र सरकार ने कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा

सरकार ने शुक्रवार को 2023-24 सत्र के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 300 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में यह फैसला किया गया. 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया, “यह मंजूरी कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर दी गई है.”

सत्र 2023-24 के लिए कच्चे जूट (पूर्ववर्ती टीडी-5 श्रेणी के बराबर टीडी-3) की एमएसपी 5,050 रुपये तय की गई है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 63.2 प्रतिशत की रिटर्न सुनिश्चित होगी. 

अनुमोदन कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों पर आधारित है. साल 2023-24 सीज़न के लिए कच्चे जूट की घोषित एमएसपी सरकार द्वारा 2018-19 के बजट में घोषित उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने के सिद्धांत के अनुरूप है.



from NDTV India - India https://ift.tt/0cDAR89

No comments