Breaking News

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, धमकी भरा ईमेल मिले के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा एक ईमेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस संबंध में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

अधिकारी के मुताबिक, दो सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) रैंक के अधिकारी और आठ से दस कांस्टेबल 24 घंटे खान की सुरक्षा में शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उपनगरीय बांद्रा में ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट' में 57 वर्षीय अभिनेता के आवास-सह-कार्यालय के बाहर प्रशंसकों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सलमान खान को पहले पुलिस द्वारा ‘वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और वह अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ ‘बुलेट प्रूफ' कार में यात्रा करते हैं. अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/Tj49MbD

No comments