Breaking News

'मुस्कुराते हुए शेयर की थी फोटो': मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का निधन से पहले का आखिरी ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का आज सुबह निधन हो गया. 13 अप्रैल, 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में जन्म सतीश कौशिक 66 वर्ष के थे. सतीश कौशिक ने कल ही अपने ट्वीट पर होली से जुड़ी कई फोटो पोस्ट की थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए होली की शुभकामनाएं भी लोगों को दी थी. वहीं होली के अगले दिन ही उनका निधन हो गया.  सतीश कौशिक के दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी.

अनुपम खेर ने लिखा, "जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम!! Life will NEVER be the same without you SATISH! ओम् शांति!" 

1983 में आई जाने भी दो यारों फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी. सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. साल 1993 में रूप की रानी, चोरों का राजा से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया.



from NDTV India - India https://ift.tt/XlYEDkf

No comments