Breaking News

नागालैंड में दो दशक बाद होंगे शहरी निकाय चुनाव, 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

नगालैंड राज्य चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह लगभग दो दशकों के बाद 16 मई को महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के साथ 39 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव कराएगा. मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में नवगठित नगालैंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अपनी पहली बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ इस साल मई तक यूएलबी चुनाव कराने पर विचार-विमर्श किया.

इसके बाद, राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) टी. म्हाबेमो यानथन ने घोषणा की कि महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित करने के साथ राज्य में तीन नगर परिषदों और 36 नगर परिषदों के गठन के लिए चुनाव 16 मई को होंगे. चुनाव कार्यक्रम को अधिसूचित करते हुए उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तीन अप्रैल से शुरू होगी और 10 अप्रैल को समाप्त होगी. नामांकन पत्रों की जांच 12 और 13 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है. मतगणना 19 को होगी.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - India https://ift.tt/ui06bYt

No comments