Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 लाख टैबलेट पीसी, 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बुधवार को ‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना' के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण (Technical Empowerment) हेतु 10 लाख टैबलेट पीसी और 25 लाख स्मार्टफोन खरीद के लिए बोली दस्तावेज को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

एक सरकारी बयान के मुताबिक, ‘‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना पांच वर्ष के लिए लागू है. वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1,800 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है.'' बयान में कहा गया है कि इस योजना का कोई वित्तीय भार केन्द्र सरकार पर कोई व्यय भार नहीं पड़ेगा.

बयान के अनुसार, प्रदेश के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत लाभार्थी युवा वर्ग को स्मार्टफोन/टैबलेट निःशुल्क प्रदान करने से न केवल वह अपने शैक्षिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे, बल्कि उसके उपरान्त विभिन्न शासकीय/गैर शासकीय तथा स्वावलम्बन की योजनाओं में भी वे इसका सदुपयोग कर सेवारत/व्यवसायरत हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें : 



from NDTV India - India https://ift.tt/lmVFLuo

No comments