Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दर 0.40 प्रतिशत घटाई, प्रोसेसिंग फीस पर पूरी छूट

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज की दर में रविवार को 0.40 प्रतिशत की कटौती करते हुए 8.5 प्रतिशत कर दिया.इसके साथ ही बैंक ने एमएसएमई ऋण पर ब्याज की दरों को भी घटा दिया. बैंक एमएसएमई ऋण पर 8.4 प्रतिशत की दर से ब्याज लेना शुरू करेगा.

बीओबी ने एक बयान में कहा कि ब्याज दरों में किए गए दोनों बदलाव पांच मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक ही प्रभावी रहेंगे. बैंक ने दावा किया कि यह उद्योग में सबसे कम और सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें हैं.

इसके अलावा, बैंक आवास ऋण पर प्रक्रिया शुल्क में पूरी छूट दे रहा है जबकि एमएसएमई ऋण में प्रक्रिया शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है.



from NDTV India - India https://ift.tt/dpjeyar

No comments