Tripura Elections 2023 Voting Live Updates: त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग
Election Voting Live: त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को मतदान होगा. राज्य में वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य में 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव मैदान में मुख्य रूप से बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन, सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक बीजेपी के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वे वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं. टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा.
माकपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
त्रिपुरा में कुल 3,337 मतदान केंद्रों में से 1,100 संवेदनशील और 28 अति संवेदनशील बताए गए हैं. चुनाव कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है. राज्य में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है और यह 17 फरवरी को सुबह छह बजे तक लागू रहेगी. राज्य में अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है.
त्रिपुरा में कुल मिलाकर 13.53 लाख महिलाओं सहित 28.13 लाख मतदाता 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 20 महिलाएं हैं. वोटों की गिनती दो मार्च को होगी. वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम सामने आएंगे.
LIVE UPDATES:
from NDTV India - India https://ift.tt/DaMcTSV
No comments