Breaking News

दिल्ली-मेरठ RRTS गलियारे के 17 Km के खंड पर परिचालन अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

महत्वाकांक्षी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे दुहाई-साहिबाबाद प्राथमिकता वाले खंड का परिचालन अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है, जिस पर मेट्रो ट्रेन की गति से तीन गुना अधिक गति से ट्रेन चलेंगी.

एक सूत्र बताया, ‘‘पहले जून से परिचालन शुरू होना था, लेकिन अब यह अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है. आरआरटीएस गलियारे पर मेट्रो ट्रेन की गति से तीन गुना अधिक गति से ट्रेन चलेंगी.''

ये ट्रेन, मेट्रो ट्रेन के समान ही दिखती हैं, लेकिन इनमें डिब्बों के अंदर ‘मिनी स्क्रीन' लगाने समेत कई अतिरिक्त सुविधाएं दी गई हैं.

गौरतलब है कि देश के पहले ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (आरआरटीएस) गलियारे का परिचालन दिल्ली और मेरठ के बीच होगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कहा था कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के पूरे गलियारे का परिचालन वर्ष 2025 तक शुरू किया जाना है.



from NDTV India - India https://ift.tt/BIKbSky

No comments