Breaking News

आज सिंगापुर से भारत आ रहे हैं RJD अध्यक्ष लालू यादव, बेटी रोहिणी ने की ये मार्मिक अपील

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव सिंगापुर से आज भारत वापस आ रहे हैं. यह जानकारी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने खुद ट्वीट कर दी है. रोहिणी ने नौ घंटे पहले ट्वीट कर लिखा, "आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं. पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं. अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा."

आपको बता दें कि 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही अपने पिता को किडनी डोनेट किया है. लालू की सात बेटियों और दो बेटों में रोहिणी दूसरे नंबर की बेटी हैं. लालू यादव को किडनी देने के बाद एनडीटीवी से बातचीत में रोहिणी ने कहा था, ''मैंने डिसाइड किया है कि मेरे मरने के बाद मेरे ऑर्गन डोनेट किए जाएं. डोनेशन बुरी बात नहीं है. आप मरने के बाद भी लोगों को जीवनदान देकर जा रहे हो.''

उन्होंने कहा कि, ''ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग होती है, मासूम बच्चों, बेटियों को मार देते हैं, अंग निकाल लेते हैं, बेच देते हैं. यह सब रुकना चाहिए. डोनेशन से बड़ा कोई पुण्य नहीं है. आप कितना भी पढ़ लीजिए अगर आप मां-बाप की सेवा नहीं करेंगे तो अच्छे नागरिक कैसे बनेंगे.'' लालू यादव के देश वापसी के बाद एकबार फिर वह राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/8ed2DXZ

No comments