Breaking News

PM मोदी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री UPI और PayNow के बीच लिंक सेवा की शुरुआत के बनेंगे साक्षी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के उनके समकक्ष ली सीन लूंग आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) और सिंगापुर के पे नाउ(PayNow) के बीच पैसा हस्तांतरण की लिंक सेवा की शुरुआत के साक्षी बनेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. पीएमओ के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) के प्रबंध निदेशक रवि मेनन इस पहल की शुरुआत करेंगे.

पीएमओ ने कहा कि फिनटेक नवाचार के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते पारिस्थितिक तंत्रों में से एक के रूप में उभरा है. प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सर्वश्रेष्ठ डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे के वैश्वीकरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य जोर यह सुनिश्चित करने पर रहा है कि यूपीआई का लाभ केवल भारत तक ही सीमित न रहे, बल्कि अन्य देशों को भी इससे लाभ हो. इन दो भुगतान प्रणालियों के लिंकेज से दोनों देशों के निवासियों को सीमा पार प्रेषण के तेजी से और लागत-कुशल हस्तांतरण में मदद मिलेगी.

यह सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों, विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को सिंगापुर से भारत में धन के तात्कालिक और कम लागत वाले हस्तांतरण के माध्यम से मदद करेगा.



from NDTV India - India https://ift.tt/Mlg1SVo

No comments