Breaking News

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों की तरफ से जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

Today Petrol Diesel Price :  तेल की कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला. जिस वजह से देश के मुख्य शहरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है.

कंपनियों की तरफ से तेल के जो दाम जारी किए हैं, उसके मुताबिक आज के दिन मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं.

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत-

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.31 94.27
चेन्नई 102.63 94.24
स्रोत : इंडियन ऑयल

इस तरह से चेक करें शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?. ये आप भी बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. ताजा दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/1HgUBkM

No comments