Breaking News

PAK के साथ कोई व्यापार नहीं, पंजाब के युवाओं को मारने के लिए भेजता है 'नशा' : CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के विचार को सोमवार को खारिज करते हुए पूछा कि यह (व्यापार) उस देश के साथ कैसे किया जा सकता है, जो हर दिन ड्रोन के जरिये उनके राज्य में मादक पदार्थ और हथियार भेजता है. मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुनील जाखड़ के ‘‘संकटग्रस्त पड़ोसी'' का समर्थन करने के उनके ट्वीट पर भी कटाक्ष किया.

पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों की बहाली पर एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि हम ऐसे देश के साथ व्यापार कैसे कर सकते हैं, जिसके साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं और जो हमारे युवाओं को मारने के लिए धीमा जहर (नशीला पदार्थ) भेजता है?''

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान रोजाना ड्रोन का इस्तेमाल कर पंजाब में नशीला पदार्थ और हथियार भेजता है. मुख्यमंत्री ने पड़ोसी देश में मौजूदा आर्थिक संकट का भी जिक्र किया. भगवंत मान ने कहा कि सुनील जाखड़ ने कहा है कि पाकिस्तान को मदद दी जानी चाहिए। वह अबोहर से हैं और उन्हें (जाखड़ को) वहां (पाकिस्तान में) किन्नू भेजना चाहिए.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/4P3xVAU

No comments